लंदन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। नोर्विच सिटी ने गुरुवार को कहावेस्ट हैम युनाइटेड के लिए खेलने वाले विंगर माट जार्विस के साथ करार की बात स्वीकार कर ली है।
इस करार की राशि का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन यह साढ़े तीन साल के लिए किया गया है।
नोर्विच ने अपने एक बयान में कहा, “29 वर्षीय माट लोन पर सितम्बर की शुरुआत में कैनारीस से जुड़े थे और जनवरी में ‘ट्रांसफर विंडो’ के खुलने के बाद वह क्लब में स्थायी रूप से शामिल हो सकते हैं।”
माट ने नोर्विच के साथ अब तक सात मैच खेले हैं और दो गोल दागे हैं।
माट ने नोर्विच की वेबसाइट पर कहा, “मैंने यहां बताए अपने समय का काफी आनंद उठाया है और इस करार से मैं काफी खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath