दिल्ली में रेल पटरी पर 3 शव मिले (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को रेल पटरी पर एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

ये शव दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में सुबह 6.30 बजे के आसपास खून से लथपथ बरामद हुए। उनमें एक घायल व्यक्ति की पहचान सूरजभान (45) के रूप में की गई।

मृतकों में एक की पहचान होनी बाकी है। उसकी उम्र 20 लगभग वर्ष है। जबकि अन्य दो में एक रमेश (40) दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी है जो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आवास पर रसोइये का काम करता है। तीसरी 40 वर्षीय महिला का नाम मीना है, जो नौकरानी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि ये लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। मामला राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया है।”

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) डुंबरे मिलिंद महादेव ने आईएएनएस को बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मिलिंद महादेव ने आईएएनएस से कहा, “रेलवे पुलिस मामले की हर संभावित कोण से जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे किसी की साजिश है।”

अधिकारी ने कहा, “घटना का एकमात्र गवाह सूरजभान अभी भी चिकित्सा निगरानी में है और अस्वस्थ है। हम घटना की जांच के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया किसूरजभान नशे की हाल में था, जब वह तीन शवों के साथ रेल पटरी पर घायल अवस्था में मिला।

अधिकारी ने कहा, “सूरजभान के बयान से ही केवल यह पहेली सुलझ सकती है कि वे सभी रेल पटरी पर कैसे पहुंचे। क्या वे रेलगाड़ी में यात्रा कर रहे थे या वे रेलगाड़ी से गिर गए या वे रेलगाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे?”

उन्होंने कहा कि सूरजभान मृत मीना का पति है। उनकी पत्नी तिलक नगर और मोती बाग के बीच रहती थीं, जबकि रमेश आर.के.पुरम में रहता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493