बुडापेस्ट, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूसी विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक एलेक्सेई लवचेव (105 किलोग्राम) को डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने निलम्बित कर दिया है।
लोवचेव पर बीते महीने ह्यूस्टन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के दौरान प्रतिबंधित दवा के सेवन का आरोप साबित हुआ है।
आईडब्ल्यूएफ ने गुरुवार को यह घोषणा की। लोवचेव ने 105 किलोग्राम वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में दो विश्व रिकार्ड कायम किए थे।
आईडब्ल्यूएफ ने कहा है कि तीन अन्य रूसी भारोत्तोलकों एलेक्सेइ कुसोव, ओग्ला जुबोवा और ओग्ला अफानासेवा भी डोप टेस्ट में नाकाम रहे हैं।
विश्व चैम्पियनशिप के दौरान डोपिंग से जुड़े कुल 24 मामले सामने आए थे। जो लोग डोप टेस्ट में नाकाम हुए हैं, उ्ननमें से तीन पदक विजेता भी हैं।
dharmpath.com dharmpath