‘मिर्जा’ के लोगो की सराहना से उत्साहित राकेश ओमप्रकाश

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि वह आगामी फिल्म ‘मिर्जा’ के लोगो टीजर को मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

मेहरा ने यहां बुधवार को ‘स्टार वॉर्स : द फोर्स अवेकंस’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “कुल मिलाकर लोगों ने इसकी (लोगो टीजर) काफी प्रशंसा की है और इसे पसंद किया है। यह निश्चित रूप से प्रोत्साहित करता है। इसकी सफलता से इसमें कड़ी मेहनत दिख रही है।”

सोशल मीडिया पर मनोरंजन-जगत के कुछ नामी-गिरामी दिग्गजों ने फिल्म के लोगो वीडियो की सराहना की।

लोगो टीजर की सराहना करने वालों में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, करण जौहर, वरुण धवन और सोनम कपूर जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

इस फिल्म में अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री तन्वी आजमी की भतीजी श्यामी खेर मुख्य भूमिका में है। फिल्म कथित तौर पर पंजाब के मिर्जा साहिबान की कहानी पर आधारित है।

फिल्म के बारे में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा, “इसका वर्णन मुश्किल है। यह रोमांटिक फिल्म है, यह दुर्घटना और मारधाड़ से भरपूर है।”

राकेश ओमप्रकाश पिक्चर्स और सिनेस्तान फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित फिल्म 2016 में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493