गुडगांव, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली-गुड़गांव राजमार्ग पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के सहायक आयुक्त हवा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि दिल्ली-जयपुर लेन पर शुक्रवार को दोपहर में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा, “एक राहगीर ने शव की तस्वीर खींच कर गुड़गांव पुलिस के वॉहट्सएप ग्रुप पर डाल दी।”
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath