अकाली दल समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार : बादल

चंडीगढ़, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन राज्य में समय पूर्व चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

राज्य में समय पूर्व चुनाव की मीडिया में आ रही रपटों के बीच बादल ने मुक्तसर जिले में लांबी विधानसभा में संगत दर्शन कार्यक्रम से अलग संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है।

117 सदस्यों वाले पंजाब विधानसभा का चुनाव साल 2017 में फरवरी-मार्च के बीच होने की संभावना है।

पंजाब में बादल के नेतृत्व में अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार साल 2007 से ही सत्ता में है। हाल के महीनों में गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों को फाड़े जाने के बाद बिगड़ी कानून-व्यवस्था, कट्टरपंथी तत्वों का फिर से खड़ा होना, किसानों, कर्मचारियों व कट्टरपंथियों का विरोध तथा अपराध में वृद्धि को लेकर सरकार को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493