श्रीनगर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक पाकिस्तान यात्रा को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है।
उन्होंने शुक्रवार देर रात कहा, “यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। मोदी के इस स्वागतयोग्य कदम से दोनों देशों के बीच ठंडे पड़ चुके संबंधों को लाभ मिलेगा। पाकिस्तान से संबंध सुधारने की यह प्रक्रिया विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने पाकिस्तान की यात्रा कर शुरू की थी।”
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेस (एनसी) के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता दोबारा शुरू करना एक अच्छा और स्वागतयोग्य कदम है।
dharmpath.com dharmpath