दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति की सर्जरी के बाद मौत

मेक्सिको सिटी, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति-एंड्रीज मोरेनो की शुक्रवार को मेक्सिको में मौत हो गई। उन्होंने दो माह पहले ही वजन कम करवाने के लिए सर्जरी करवाई थी।

मोरेनो (38) के परिवार ने बताया कि उनकी मौत मेक्सिको में सोनोरा राज्य के सियूदाद ऑब्रेगन शहर में हृदयाघात और पेरिटनाइटिस (पेट की झिल्लियों में सूजन) के कारण हुई।

मोरेनो का वजन एक वक्त 450 किलोग्राम तक पहुंच गया था। उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए जालिस्को राज्य के गुआडालाजारा में 28 अक्टूबर को सर्जरी करवाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह अपना वजन घटा पाएंगे और एक सामान्य जीवन जी पाएंगे।

‘मेडिकल डेली’ के अक्टूबर की रिपोर्ट में कहा गया कि सर्जरी के जरिये उनके पेट के लगभग तीन-चौथाई हिस्से को कम किया गया और इसे एक नया आकार दिया गया। उन्हें अधिक खाने से रोकने के लिए पेट में एक ट्यूब लगाया गया।

मेक्सिको की सरकारी समाचार एजेंसी नोटिमेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस सर्जरी को सफल माना जा रहा था, लेकिन पूर्व पुलिसकर्मी मोरेनो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बीमार हो गए, जिसके बाद परिजनों ने फायरफाइटर्स की मदद मांगी थी।

क्रिसमस के दिन उन्हें सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493