मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ सेक्स कॉमेडी नहीं, बल्कि वयस्क हास्य फिल्म है।
सनी ने आईएएनएस को बताया, “मैं यह बात हर किसी को कहना चाहती हूं कि ‘मस्तीजादे’ सेक्स कॉमेडी नहीं, बल्कि एक वयस्क हास्य फिल्म है। जहां तक सेंसर बोर्ड की बात है, वह अपना काम कर रहा है। हमारा काम सीमाओं को लांघकर कुछ अलग करना है।”
सनी ने कहा, “हमारा देश इस तरह की चीजों को देखने के लिए तैयार है।”
उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह वयस्क हास्य फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी काफी अच्छी है।
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म में तुषार कपूर और वीर दास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath