रावलपिंडी, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ रविवार को अफगानिस्तान का दौरा करेंगे।
‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल राहील काबुल की एक दिवसीय यात्रा के दौरान अफगानिस्तान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व से चर्चा करेंगे।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख का काबुल दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मास्को से लौटते वक्त शुक्रवार को पहले काबुल और उसके बाद लाहौर पहुंचे, जहां उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ ने उनकी अगवानी की।
dharmpath.com dharmpath