चेन्नई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में शनिवार को 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। 11 साल पहले आज ही के दिन आई सुनामी ने हजारों लोगों की जान ले ली थी।
वर्ष 2004 में आई सुनामी के कारण नागापट्टनम, चेन्नई, कुडालोर, वेलनकन्नी, पूम्पुहार सहित तमिलनाडु के कई तटीय इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इस दौरान 8,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
सुनामी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को मौन जुलूस निकाला गया। लोगों ने समुद्र में दूध और पुष्प अर्पित कर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को मछुआरे भी समुद्र में नहीं उतरे।
dharmpath.com dharmpath