रैपर ने 100 जोड़ी जूते, 10 लाख डॉलर दान किए

न्यूयॉर्क, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। रैपर फ्रेंच मोंटाना ने यहां पड़ोसी ब्रॉन्क्स में 10 लाख डॉलर का दान किया है।

न्यूयॉर्क, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। रैपर फ्रेंच मोंटाना ने यहां पड़ोसी ब्रॉन्क्स में 10 लाख डॉलर का दान किया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, पी. डिड्डी के नाम से पहचाने जाने वाले रैपर सीन जॉन कॉम ने मोंटाना को पैसे दिए।

वहीं मोंटाना ने शुक्रवार को डिड्डी और कई लोगों के साथ 10 लाख डॉलर का चेक पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की।

मोंटाना ने लिखा है, “डिड्डी ने लाखों डॉलर भेंट किया।”

इस दान से न्यूयॉर्क के पड़ोसी इलाके में बच्चों को मदद दी जाएगी।

इसके अलावा, मोंटाना ने 100 जोड़ी रिबॉक के जूते दान किए। वहीं ‘आई विल ग्रैजुएट’ कार्यक्रम के तहत ब्रॉन्क्स के विद्यार्थियों के लिए कपड़े और कंप्यूटर भी दिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493