गोहंदा निवासी रामफल कुशवाहा सेना से सेवानिवृत थे। वह शुक्रवार को गेहूं फसल की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई समाप्त होने के बाद जब वह डिजल इंजन बंद करने गए, तभी अचानक उनका चादर ट्यूबेल की चरखी में फंस गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath