मोदी के पाकिस्तान दौरे को आगे ले जाना चाहिए : येचुरी

कोलकाता, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा से अलग हटकर जिस तरह पाकिस्तान की चौंकाने वाली यात्रा की है, उसे वीआईपी कूटनीति से आगे ले जाने की जरूरत है।

येचुरी ने कहा, “प्रधानमंत्री के पाकिस्तान दौरे को आगे ले जाने की जरूरत है। इसे वीआईपी कूटनीति तक सीमित न रख कर लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ाने की जरूरत है।”

उल्लेखनीय है कि मोदी शुक्रवार को काबुल से नई दिल्ली लौटने के दौरान दोपहर में अचानक लाहौर उतरे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की।

पार्टी की रविवार से शुरू हो रही पांच दिवसीय बैठक से पूर्व येचुरी ने संवाददाताओं से कहा, “मोदी अब पाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं। इस (भारत-पाकिस्तान संबंधो) पर पहले ही चर्चा होनी चाहिए थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493