कन्नड़ फिल्म ‘मास्टरपीस’ ने पहले दिन बनाया नया रिकॉर्ड

बेंगलुरू, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता यश की कन्नड़ फिल्म ‘मास्टरपीस’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने राज्य में पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बना लिया।

फिल्म व्यापार विशेषज्ञ त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ने रिलीज के दिन लगभग 6.2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कमाई की इस रफ्तार को देखकर लगता है कि यह फिल्म राज्य में अपने पहले सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।”

मंजू मांडव्य निर्देशित ‘मास्टरपीस’ में शानवी श्रीवास्तव, पी. रवि शंकर और सुहासिनी मणि रत्नम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

त्रिनाथ ने कहा, “मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और इसका श्रेय फिल्म के मुख्य कलाकार यश को जाता है। पहले सप्ताहांत में फिल्म 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है और यह एक अच्छा आकड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493