ऊंचाई से जुड़ा डर दूर करने की कोशिश कर रहे अजय

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक अजय देवगन फिल्म ‘शिवाय’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं वहीं उनका कहना है कि आगामी फिल्म की शूटिंग में उन्हें ऊंचाई के डर को खत्म करने का मौका मिल रहा है।

अजय ने शनिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पहाड़ी की चोटी से लटके हुए हैं।

तस्वीर का शीर्षक अजय ने लिखा, “ऊंचाई से डर खत्म करने की कोशिश यह आपकी ये करने में मदद करेगा।”

फिल्म ‘शिवाय’ अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2008 में फिल्म ‘यू मी और हम’ का निर्देशन किया था।

अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की भतीजी सयेशा सैगल फिल्म की मुख्य नायिका हैं। वहीं ब्रिटिश बाल कलाकार अबीगैल एम्स अजय की बेटी के किरदार में हैं।

फिल्म ‘शिवाय’ 2016 में दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर से मसूरी में शुरू की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493