राजकुमार हिरानी से प्रेरित है ‘2016 द एंड’ के निर्देशक

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। निर्माता-निर्देशक जयदीप चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘2016 द एंड’ में फिल्म जगत के लोकप्रिय निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी की तरह ही हास्य शैली को उच्च स्तर पर पेश करने का इरादा रखते हैं।

चोपड़ा ने कहा, “मैं हिरानी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और उन्होंने ‘थ्री ईडियट्स’, ‘मुन्नाभाई’ और ‘पीके’ जैसी फिल्में बनाई हैं। कहीं न कहीं मैंने अपनी फिल्म में हिरानी की तरह की हास्य शैली को पेश करने का प्रयास किया है।”

उन्होंने कहा, “दर्शक मनोरंजन और विषय सामाग्री चाहते हैं और अगर उन्हें यह चीज मेरी फिल्मों से मिलती है, तो मुझे संतुष्टि होगी।”

‘2016 द एंड’ फिल्म दर्शाती है कि कैसे विश्व साकत दिनों के भीतर समाप्त होता है। इस फिल्म में चार युवा लोगों के सफर को दर्शाया गया है।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक के किरदार के बारे में चोपड़ा ने बताया, “यह सबसे बड़ी परेशानी है, क्योंकि निर्माता और निर्देशक के बीच आपस में अंदरुनी भिड़ंत होती रहती है, लेकिन निर्देशक ही जीतता है।”

इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, हर्षद चोपड़ा, किकु शारदा और प्रिया बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493