नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया साल सभी की जिंदगी में खुशियां लेकर आएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के सभी नागरिकों को क्रिसमस और नए साल के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। “
प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि 2016 में दुनिया आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग और मानव निर्मित आपदाओं से निजात पा लेगी।
मोदी ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा राष्ट्र है और ऐसा लगता है कि हमारे देश की ‘अर्थव्यवस्था पर्व संचालित’ है।
dharmpath.com dharmpath