म्यांमार ने थाई सीमा पर स्थित जांच चौकी बंद की

बैंकॉक, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार के अधिकारियों ने रविवार को थाईलैंड के कंचनाबरी प्रांत में तीन पगोडा र्दे के सामने स्थित फाया तोंग सू सीमा जांच की चौकी बंद कर दी है।

बैंकॉक पोस्ट की रपट के मुताबिक, क्षेत्रीय सेना के कमांडर थम्मानून विथी ने कहा कि म्यांमार के अधिकारियों ने थाई लोगों और पर्यटकों को सीमा पार कर पाया तोंग सू की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी, जबकि थाई प्रशासन ने अपने तीन पगोडा दर्रे को खोल रखा है।

थम्मानून ने कहा कि उन्हें पता चला है कि फाया तोंग सू में मौजूद म्यांमार के लोगों ने 28 दिसंबर से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बनाई है। यह विरोध प्रदर्शन कोह ताओ हत्या मामले में म्यांमार के दो प्रवासी श्रमिकों को मृत्युदंड सुनाने के खिलाफ आयोजित है।

उन्होंने कहा कि सैनिक सोमवार को थाईलैंड के हिस्से में म्यांमार के कामगारों से मुलाकात करेंगे और उन्हें हत्या मामले से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के बारे में समझाएंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में दक्षिणी थाईलैंड में कोह ताओ द्वीप पर दो ब्रिटिश पर्यटकों की हत्या करने के लिए म्यांमार के दो प्रवासी कामगारों को मौत की सजा सुनाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493