बांग्लादेश : जेएमबी के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

ढाका, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पत्तन शहर चटगांव में रविवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

चटगांव महानगर पुलिस आयुक्त मोहम्मद शफीकुल इस्लाम ने कहा, “शक्तिशाली आग्नेयास्त्रों, गोला-बारूद के जखीरे, विस्फोटक और सैन्य वर्दियां भी जब्त किए गए हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पुलिस ने उच्च सटीकता वाले अर्ध-स्वचालित राइफलें, पांच किलोग्राम विस्फोटक जेल, 13 सैन्य वर्दियां, 252 चक्र कारतूस, 25 डेटोनेटर, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथगोला बनाने की सामग्री तथा सेना के मेजर रैंक के एक जोड़ी बैज बरामद हुए हैं।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिनों पूर्व राजधानी ढाका में कानून प्रवर्तकों ने प्रतिबंधित इस्लामवादी संगठन के ठिकानों पर छापे मार कर सात संदिग्ध आतंकवादियों को विस्फोटकों और हथगोलों के भारी जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था।

ढाका के मीरपुर इलाके में गुरुवार को एक अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान संचार उपकरण और जिहादी साहित्य भी जब्त किए गए।

बांग्लादेश में इस्लामी शासन स्थापित करने का अभियान चला रहे जेएमबी देश के 64 जिलों में से 63 में श्रृखलाबद्ध बम विस्फोट किए हैं।

गौरतलब है कि जेएमबी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 2007 में शेख अब्दुर रहमान सहित छह शीर्ष नेताओं को फांसी दे दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493