मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली त्वरित सहायता

cm online solutionसमाधान ऑनलाइन में आज एक पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रूपये की त्वरित सहायता स्वेच्छानुदान से उपलब्ध करायी। श्री चौहान ने कलेक्टरों को भी निर्देश दिये कि गरीबों को सहायता देने में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनायें। कयी बार विलम्ब से मिली सहायता अर्थहीन हो जाती है।

मसला यह था कि हरदा जिले के ग्राम गाडरपुर निवासी समोता बाई की मनरेगा में कार्य करते समय खदान में दबने से इसी वर्ष जनवरी में मृत्यु हो गयी थी। पीड़ित परिजनों को 25 हजार रूपये की मुआवजा तो मिला पर कर्मकार संनिर्माण मण्डल में पंजीयन नहीं होने से निर्धारित एक लाख मुआवजा नहीं मिल सका। समाधान ऑनलाइन में मृतक के पुत्र अमर सिंह मून्दड़ा ने मंत्रालय में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को पूरा वाकया सुनाया। इस पर श्री चौहान ने पीड़ित परिवार को समाधान ऑनलाइन के दौरान ही स्वेच्छानुदान से एक लाख रूपये का चेक उपलब्ध कराते हुये ऐसे मामलों में कलेक्टरों से प्रो एक्टिव होकर मदद करने को कहा।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493