पीड़ित युवकों ने रात में ही घटना की तहरीर इंगोहटा चौकी में आकर दी, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल बिंवार थाना क्षेत्र में होने की बात कही।
थाना क्षेत्र के मौहर गांव के निवासी भोला पाल, महेंद्र पाल, ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरी पारा गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मवईजार गांव के बाहर निकलते ही दो बाइक सवार युवक इनके पीछे लग गए और पंचम कुआं के पहले ओवरटेक करके बाइक रोककर तमंचा अड़ा दिया।
जान से मार देने की धमकी देकर दोनों लूटेरों ने बाइक सवार युवकों से तीन हजार रुपये नगद छीन लिए और वापस मुड़कर न आने की धमकी देकर फरार हो गए। लुटे दोनों युवक भागकर रात में इंगोहटा पुलिस चौकी में आए और तहरीर देकर घटना से पुलिस को अवगत कराया। इंगोहटा चौकी पुलिस ने युवकों से कहा कि यह क्षेत्र बिंवार थाने में आता है, इसलिए आप बिंवार थाने में जाकर सूचना दर्ज कराए।
इस घटना से इस मार्ग से समय बेसमय गुजरने वाले यात्री दहशतजदा हो गए हैं। बता दंे कि यह स्थान कभी बदमाशों लिए मुफीद अड्डा हुआ करता था। इस स्थान में तीन थाना क्षेत्रों का बार्डर है। अपराधी घटना के बाद कभी सुमेरपुर तो कभी बिंवार अथवा ललपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में गुम हो जाते हैं।
बताते हैं कि इस निर्जन स्थान पर बिंवार थाना पुलिस कभी गश्त करने भी नहीं आती है। ऐसा ही कुछ हाल इंगोहटा चौकी पुलिस का है। इस वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath