भोपाल, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को धूप खिली हुई है, लेकिन शीतलहर के कारण ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में शीतलहर का असर बना रहेगा और कोहरा भी छा सकता है।
बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ठंडा स्थान उमरिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, इंदौर का 11.4 डिग्री, ग्वालियर का 6.9 डिग्री और जबलपुर का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री, इंदौर का 27.1 डिग्री, ग्वालियर का 25.9 डिग्री और जबलपुर का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath