वार्षिक संगीतोत्सव सनबर्न गोवा-2015 का आगाज

पणजी, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। नौवां वार्षिक इलेक्ट्रिॉनिक डांस म्यूजिक(ईडीएम) उत्सव ‘सनबर्न गोवा-2015’ यहां भारतीय व विदेशी पर्यटकों की उपस्थिति में रविवार को शुरू हो गया।

इसे विश्व के सबसे बड़े संगीतोत्सवों में से एक माना जाता है। चार दिवसीय उत्सव का आगाज रविवार को वगाटर बीच पर हुआ।

सनबर्न गोवा-2015 के लिए पांच थीम स्टेज-आई लेबल स्टेज, एक्सपेरिमेंटल स्टेज, टेक्नो/डीप हाउस स्टेज, साई स्टेज व 200 फीट का मुख्य स्टेज एंपायर ऑफ द सन बनाए गए हैं।

संगीत उत्सव में पहले दिन डियरो, नुक्लेया, पाजी, पेपरक्वीन व जूलियट सिकोड़ा जैसे कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।

हेडहंट्र्ज, ट्यूब एंड बर्गर एवं लिक्विड सोल जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय डिस्क जॉकी(डी.जे.) ने भी पहले दिन उत्सव में जान फूंक दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493