उप्र में सर्दी बढ़ी, पारा गिरेगा

लखनऊ, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही गुनगुनी धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले दो दिनों में आसमान में हल्के बादल छाने व सर्दी बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, सोमवार को दिन में गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण जनवरी के पहले सप्ताह तक ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा।

गुप्ता ने बताया कि 29 और 30 दिसम्बर को आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, कानपुर का 5.4 डिग्री, गोरखपुर का छह डिग्री और इलाहाबाद का 6.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493