सलमान मेरे लिए अनमोल हैं : अरबाज

मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि उनके भाई और सुपरस्टार सलमान खान उनके लिए अनमोल हैं और उनका बंधन अटूट है।

सलमान 27 दिसम्बर को 50 साल के हो गए।

अरबाज से जब सलमान के साथ उनके बंधन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वह (सलमान) मेरे लिए अनमोल हैं। हमारा परिवार एक-दूसरे के लिए मरने को तैयार रहता है। हम हमेशा साथ रहते हैं। हालांकि हम सभी अपना जीवन अपने तरीके से जीते हैं, फिर भी जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।”

सलमान, अरबाज और सोहेल खान पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक (सलमा खान) के बेटे हैं।

अरबाज वर्तमान में अपनी पत्नी और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान के साथ टेलीविजन रियलिटी शो ‘पॉवर कपल’ की मेजबानी कर रहे हैं।

सलमान ने ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ में साथ काम किया है। अरबाज अपने परिवार की एकता का श्रेय अपने पिता सलीम खान को देते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पिता ने हमें सिखाया कि अगर तुम लोग साथ रहोगे तो कोई भी तुम्हें नहीं तोड़ सकता।”

सलमान को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुल्तान’ में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493