चीन में परिवार का हत्यारा 21 साल बाद गिरफ्तार

बीजिंग, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन की पुलिस ने एक हत्यारे को 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। यह हत्यारा 21 साल पहले एक पूरे परिवार की हत्या कर फरार हो गया था।

पुलिस का कहना है कि जिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

सोमवार को मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जिया’ नामक इस व्यक्ति ने 5 मई 1994 को जिनान की प्रांतीय राजधानी में पति-पत्नी और उनकी दो किशोरी बेटियों की हत्या की थी। हत्या के बाद यह व्यक्ति फरार हो गया था।

जिनान पुलिस ने पिछले 21 वर्षो में इस आरोपी को ढूंढने के लिए देशभर के पुलिस स्टेशनों में इसकी फोटो भेजकर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, लेकिन यह शातिर हत्यारा पुलिस के चंगुल में नहीं आया।

हेनान पुलिस ने 20 नवंबर को इस संदिग्ध से संबंधित सुराग की जानकारी जिनान पुलिस को दी। इसके बाद जिनान पुलिस ने इस आरोपी की जिया के रूप में पुष्टि कर उसे गिरफ्तार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493