बीजिंग में प्राकृतिक गैस की सीमित आपूर्ति के आदेश

राज्य के प्रशासन एवं पर्यावरण के बीजिंग नगरपालिका आयोग ने बयान जारी कर कहा कि भारी कोहरे की वजह से चाइना नेशनल पेट्रोलियम कार्पोरेशन (सीएनपीसी) द्वारा आयातित तरल प्राकृतिक गैस की खेप बाधित हुई है, जिससे शनिवार से उत्तरी चीन में गैस की किल्लत है।

बयान के मुताबिक, बंदरगाह पर जहाज के पहुंचने के बाद गैस अनलोड करने में असफल रहा है।

प्राकृतिक गैस की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यस्थल, विभागीय स्टोर और पर्यावरण स्थल हैं।

बयान के मुताबिक, सार्वजनिक इमारतों के तापमान को सख्ती से नियंत्रित किया गया है।

संपत्ति निर्माता एसओएचओ चाइना ने अपने ग्राहकों को बताया कि यहां कार्यालय इमारतों के तापमान को 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रखा जाएगा।

आयोग का कहना है कि सामान्य गैस आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सीएनपीसी के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि सोमवार से आपूर्ति में सुधार हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493