एलनेनी से अनुबंध करना चाहता है आर्सेनल

लंदन, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल स्विट्जरलैंड के फुटबाल क्लब एफसी बासेल के मिडफील्डर मोहम्मद एलनेनी से अनुबंध के लिए बासेल के संपर्क में है।

समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार एलनेनी 2013 में क्लब के साथ जुड़े थे और उनके टीम में रहते हुए क्लब ने लगातार तीन सत्रों में लीग खिताब अपने नाम किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आर्सेनल एलनेनी के लिए बासेल को 50 लाख पाउंड दे सकती है। इसके लिए हालांकि एलनेनी को वर्क परमिट लेने की जरूरत होगी।

बासेल चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई, ऐसे में एलनेनी चैम्पियंस लीग में दूसरे क्लब के लिए खेल सकते हैं।

गौरतलब है कि आर्सेनल के कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। क्लब के मैनेजर अर्सेन वेंगर का मानना है कि चोटिल जैक विलशेरे टीम में जल्द वापसी कर सकते हैं। साथ ही वह एलनेनी को लंबी रेस के घोड़े के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता की विलशेरे कब वापसी करेंगे। मैं उन्हें ठीक होने के लिए समय देना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493