सऊदी अरब से बेहतर रिश्ते के लिए ‘बदलाव’ को ईरान तैयार

तेहरान, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने सोमवार को ऐलान किया कि क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों को सुलझाने के मकसद से वह सऊदी अरब के साथ अपने रिश्तों में बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

तेहरान, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने सोमवार को ऐलान किया कि क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों को सुलझाने के मकसद से वह सऊदी अरब के साथ अपने रिश्तों में बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन जाबेर अंसारी ने कहा, “अगर सऊदी अधिकारी इच्छा दिखाते हैं तो ईरान मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों के माहौल को बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है ताकि दोनों देशों के हितों की पूर्ति हो सके।”

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार ऐसे गंभीर कदमों को उठाने की वजह बन सकेगा जो मध्यपूर्व की संकटपूर्ण स्थिति को सुलझाने में मददगार होंगे।

ईरान के अरब और अफ्रीकी मामलों के उप विदेश मंत्री होसैन आमिर-अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ईरान क्षेत्र की बेहतरी और क्षेत्र के देशों के सामने मौजूद मसलों को हल करने के लिए सऊदी अरब से बातचीत के लिए तैयार है।

सऊदी अरब का आरोप रहा है कि ईरान, यमन के हौती शिया विद्रोहियों को हथियार दे रहा है। ईरान इससे इनकार करता रहा है। सीरिया, बहरीन और इराक के मामले में भी दोनों देशों के बीच मतभेद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493