पीबीएल में खेलने को लेकर उत्साहित हैं प्रनॉय

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्रनॉय पीबीएल में मुंबई रॉकेट्स से खेलते नजर आएंगे।

अगले साल दो जनवरी से शुरू हो रहे पीबीएल का पहला मुकाबला मुंबई रॉकेट्स और अवध वॉरियर्स के बीच होगा।

प्रनॉय ने कहा, “लीग का पहला दिन हर टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। शुरू में हर खिलाड़ी घबराता है लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे टूर्नामेंट का रोमांच शुरू होता है।”

उन्होंने अवध वॉरियर्स के खिलाफ होने वाले अपने पहले मैच पर कहा, “मैं बी. साई. प्रानीत और तानोंगसाक सेनसोमबूनसुक के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। हमारी कोशिश पहले दिन पुरुष एकल में जीत दर्ज करने की होगी। पीबीएल में नए नियमों के कारण लीग काफी रोमांचक होगा क्योंकि हर दिन बिल्कुल नया होगा और किसी भी टीम के पास ऊपर जाने का मौका होगा।”

पीबीएल में शहर आधारित छह फ्रेंचाइजी टीमें खेलेंगी, जिनमें दिल्ली ऐसर्स, हैदराबाद हंटर्स, बेंगलुरू टॉप गन्स, चेन्नई स्मैशर्स, मुंबई रॉकेट्स और अवध वॉरियर्स शामिल हैं। लीग का आयोजन अगले साल दो जनवरी से 17 जनवरी के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493