एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजे मोटर पार्क के पास मिनी बाजार में स्वयं को बम से उड़ा दिया, जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में करीब 30 लोग मारे गए और अन्य 16 लोग घायल हुए हैं।
28 टास्क फोर्स ब्रिगेड के कमांडर विक्टर एजुगवू ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।
विक्टर ने कहा, “दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने मदागली में स्वयं को उड़ा दिया, जिसमें हमने अपने कई प्यारे देशवासियों को खो दिया।”
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सेना ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।
dharmpath.com dharmpath