जम्मू एवं कश्मीर में नए साल पर बर्फबारी के आसार नहीं

श्रीनगर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को धुंध भरी व हाड़ कंपाने वाली सुबह रही। मौसम विभाग ने इस बार नए साल पर राज्य में बर्फबारी न होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पूरी कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारी ने कहा, “हमें जम्मू एवं कश्मीर में 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क व सर्द बने रहने की संभावना है। रात में आसमान साफ होने के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।”

अधिकारी के अनुसार, श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री, काजीगुंद कस्बे में शून्य से 0.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 6.4 डिग्री, गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री व कुपवाड़ा कस्बे में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, राज्य में लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र के जम्मू में न्यूनतम तापमान सात डिग्री, कटरा कस्बे के माता वैष्णो देवी आधार शिविर में 10 डिग्री, बनिहाल में 1.2 डिग्री, बटोत में 4.4 डिग्री व भदरवाह कस्बे में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की सर्दी वाली 40 दिनों की अवधि चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493