चीन विदेशी मुद्रा विनिमय व्यापार प्रणाली (सीएफईटीएस) के आंकड़ों के मुताबिक, युआन का केंद्रीय समतूल्यता मूल्य मंगलवार को 114 आधार अंक की कमजोरी के साथ प्रति डॉलर 6.4864 पर पहुंच गया, जो जून 2011 के बाद अब तक का निचला स्तर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समतूल्यता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।
डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समतूल्यता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।
dharmpath.com dharmpath