मप्र : छेड़छाड़ का विरोध करने पर जलाई गई नाबालिग की मौत

पन्ना, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर केरोसिन डालकर जलाई गई नाबालिग की मंगलवार को उपचार के दौरान रीवा के चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिमरिया थाने के चंद्रावल गांव में 22 दिसंबर की रात पप्पू लोधी नामक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। उस समय नाबालिग घर में अकेली थी। जब उसने पप्पू की इस हरकत का विरोध किया तो पप्पू ने नाबालिग के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिमरिया के थाना प्रभारी जी. पी. विश्वकर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पप्पू लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493