‘2016 द एंड’ मेरी रुचि की फिल्म : प्रिया बनर्जी

मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को जयदीप चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘2016 द एंड’ में देखा जाएगा।

कई तेलुगू फिल्में कर चुकीं प्रिया का कहना है कि आगामी फिल्म मेरी रुचि से जुड़ी है।

प्रिया ने कहा, “मैं यह फिल्म करना चाहती थी, क्योंकि यह मेरी रुचि की थी। यह फिल्म दोस्ती के बारे में है और मेरे किरदार से हर लड़की खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगी।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “यह फिल्म एक लड़की की अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ एक सफर की कहानी है। यह राजकुमार हिरानी के क्षेत्र की फिल्म है। यह केवल कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें एक बड़ा संदेश भी है।”

‘2016 द एंड’ के कलाकारों और सभी कर्मियों ने रविवार को फिल्म के निर्देशक जयदीप चोपड़ा का जन्मदिन मनाया।

फिल्म के बारे में 44 वर्षीय निर्देशक ने कहा, “यह सिर्फ फिल्म का नाम है, इसका मतलब यह नहीं है कि 2016 में दुनिया समाप्त हो रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कुछ युवाओं को पता चलता है कि दुनिया 2016 में समाप्त हो रही है और वह कैसे अपने आखिरी सात दिन बिताएंगे?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493