पीबीएल में अपनी प्रस्तुति को लेकर उत्साहित जैकलिन, सलीम-सुलेमान

मुंबई, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और संगीतकार सलीम-सुलेमान प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की शुरुआत में यहां दो जनवरी को प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में जैकलिन अपने प्रसिद्ध गीतों पर थिरकते हुए नजर आएंगी। वहीं सलीम-सुलेमान पीबीएल गीत पर प्रस्तुति देंगे।

पीबीएल अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने कहा, “इस शुरुआती कार्यक्रम के माध्यम से चकाचौंध और ग्लैमर जरूरी होगा। मैं जैकलिन फर्नांडीस और सलीम-सुलेमान का स्वागत करूंगा और मैं उनकी प्रस्तुति के लिए उत्साहित हूं जो कार्यक्रम को यादगार बनाएगा।”

पीबीएल में शहर आधारित छह फ्रेंचाइजी टीमें खेलेंगी, इसका आयोजन दो जनवरी से 17 जनवरी तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493