सैफ कप से बाहर हुए रोबिन सिंह

तिरुवनंतपुरम, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण एशिया फुटबाल महासंघ (सैफ) कप के सेमीफाइनलर मुकाबले से ठीक पहले भारतीय फुटबाल टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी रोबिन सिंह घुटने में चोट के चलते गुरुवार को मालदिव के साथ होने वाला सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।

टीम के कोच स्टीफेन कोंस्टैनटाइन ने इसे दुर्भाग्यापूर्ण बताया है।

भारत और मालदीव के बीच गुरुवार को सैफ कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला होना है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा।

कोंस्टैनटाइन ने कहा, “सोमवार को हुई जांच में पता चला कि रोबिन सिंह के घुटने में लगी चोट काफी गहरी है। डॉक्टर ने उन्हें 10 दिन के आराम की सलाह दी है। यह हमारे लिए काफी दुख की बात है। वह टीम के लिए लगातार गोल कर रहे थे।”

सैफ कप के नियमों के मुताबिक भारतीय टीम अब रोबिन का विकल्प नहीं ला सकती। इसलिए भारतीय टीम को मौजूदा 19 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना होगा, जिनमें गोलकीपर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493