सीबीआई से नहीं डरता : केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) मामले में कुछ भी गलत नहीं किया है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इसकी किसी भी तरह जांच करने के लिए स्वतंत्र है।

केजरीवाल ने समाचार चैनल एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, “केजरीवाल सीबीआई से नहीं डरता, मेरे खिलाफ कोई भी जांच बिठा दें।”

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले पर तो ‘आंख मूंदे’ हुए है और मेरे कार्यालय पर सीबीआई के छापे मरवा रही है।

डीडीसीए में कथित घोटाले पर केजरीवाल ने कहा, “जब भी कोई डीडीसीए और उसमें हुए घोटालों का जिक्र करता है, तो केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली कहने लगते हैं कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है।”

केजरीवाल ने कहा, “जब मैं उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गया था तो मैंने उनसे कहा था कि मैं आपके बेटे के समान हूं, कृपया हमारा मार्गदर्शन करें, हमें बिना किसी बाधा के काम करने दें। वह (मोदी) कुछ नहीं बोले।”

उल्लेखनीय है कि जेटली 1999 से 2013 के बीच 13 वर्षो तक डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493