बार्सिलोना, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने चोट से उबरते हुए क्लब के लिए अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
बार्सिलोना को ला लीगा में बुधवार को रियल बेतिस के खिलाफ अगला मैच खेलना है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक मेसी ने रविवार को अभ्यास सत्र मे हिस्सा नहीं लिया था। उन्हें इस साल ग्लोब सॉकर समारोह में साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का खिताब प्रदान किया गया है।
अवार्ड समारोह में हिस्सा लेने के लिए मेसी रविवार को दुबई गए हुए थे।
बेतिस के खिलाफ मेसी अपना 500वां मैच खेलेंगे।
बार्सिलोना इस समय 35 अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि उसके पीछे दूसरे स्थान पर एटलेटिको मेड्रिड मौजूद है। रियल मैड्रिड को लीग में तीसरा स्थान हासिल है।
dharmpath.com dharmpath