ला पाज, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगले वर्ष अर्जेटीना के तारिजा से शुरू होने वाली दुनिया की जटिलतम रेस डकार रैली देखने करीब 90,000 दर्शक बोलीविया पहुंचेंगे।
अगले वर्ष होने वाली डकार रैली सात से नौ जनवरी के बीच बोलीविया से होकर गुजरेगी और समापन अर्जेटीना में ही होगा।
बोलीविया के पर्यटन मंत्री अर्नेस्तो रोसेल ने एक स्थानीय चमाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि डकार रैली बोलीविया की अर्थव्यवस्था में जरूरी संसाधनों का सृजन करेगा और यह सब अंतर्राष्ट्रीय रेस को देखने आने वाले खेल प्रशंसकों के बल पर होगा।
दो जनवरी से ब्यूनस आयर्स से डकार रैली की शुरुआत होगी। रैली तीन जनवरी को विला कार्लोस पाज पहुंचेगी और चार जनवरी को वहां से टर्मास डी रियो होंडो के लिए रैली रवाना हो जाएगी। छह जनवरी तक रैली अर्जेटीना में ही रहेगी।
इसके बाद सात जनवरी को डकार रैली अर्जेटीना के जुजुई से बोलीविया के उयूनी के लिए रवाना हो जाएगी। विलाजोन से उयूनी होते हुए रैली तारिजा को जाएगी। आठ जनवरी को उयूनी के साल्ट लेक प्लेट से और नौ जनवरी को अर्जेटीना के साल्टा पहुंच जाएगी।
गौरतलब है कि बोलीविया पहली बार डकार रैली की मेजबानी कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath