रामकुमार, सोमदेव, जीवन को चेन्नई ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री

चेन्नई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और सोमदेव देववर्मन-जीवन नेदुनचेझियान की जोड़ी को अगले वर्ष चार जनवरी से शुरू होने वाले चेन्नई ओपन में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया।

नुंगामबक्कम स्टेडियम में 10 जनवरी तक चलने वाले चेन्नई ओपन के लिए 480,000 डॉलर की इनामी राशि रखी गई है।

पुरुष एकल वर्ग में प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी रामकुमार इस समय विश्व रैंकिंग में 248वें पायदान पर हैं और लगातार पांचवें वर्ष चेन्नई ओपन में हिस्सा लेंगे। रामकुमार ने इसी वर्ष करियर की सर्वश्रेष्ठ 208वीं रैंकिंग भी हासिल की।

एकल वर्ग से जिन दो अन्य खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया, वे दोनों ही खिलाड़ी रूस के हैं। 152वीं विश्व वरीयता प्राप्त कारेन कचानोव ने 2013 में पेशेवर टेनिस में कदम रखा और पदार्पण वर्ष में ही अंडर-18 यूरोपीयन चैम्पियन बन गए, जबकि 172वीं विश्व वरीयता प्राप्त आंद्रेई रुब्लेव ने 2014 में पेशेवर टेनिस में प्रवेश किया।

पुरुष युगल वर्ग के मुख्य दौर में भारत की दो जोड़ियों, सोमदेव-जीवन और रामकुमार-श्रीराम बालाजी, को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया।

इसके अलावा एकल वर्ग में सनम सिंह भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हासिल करने में सफल रहे, जबकि विजय सुंदर को एकल वर्ग के क्वालीफाइंग में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493