‘आप’ सरकार चुनावी वादे पूरे करने में विफल : भाजपा

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा के दिल्ली के सभी सात लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) महिला सुरक्षा और मुफ्त वाई-फाई जैसे अपने चुनावी वादे पूरे करने में विफल रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, “आप सरकार अपने एक साल पूरे करने जा रही है, लेकिन वे अपने 70 चुनावी वादे पूरे करने में विफल रही है।”

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अगले साल 14 फरवरी को अपना एक साल पूरा करने जा रही है।

चांदनी चौक से निर्वाचित लोकसभा सदस्य हर्षवर्धन ने यह भी आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार दिल्ली के सांसदों के साथ ठीक ढंग से बर्ताव नहीं कर रही है।

नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहीं सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी रचनात्मक योजना पेश करने में नाकाम रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493