उप्र : साधु की मौत की गुत्थी हत्या व आत्महत्या में उलझी

गांव उद्दैतपुर निवासी साधु भूरेलाल उर्फ महाकालेश्वर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण स्थानीय लोग उनकी हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान साधु की हत्या का खुलासा नहीं हुआ। लिहाजा, मृतक का बिसरा जांच के सुरक्षित कर लिया गया है।

कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह ने बताया कि साधु नशे का आदी था। सुरक्षित किए गए बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद ही साधु की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल साधु की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है।

गौरतलब है कि रविवार को भूरेलाल का शव मकान के कमरे में पड़ा मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493