लखनऊ, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार सुबह से ही गुनगुनी धूप निकली हुई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में गुनगुनी धूप निकलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि आसमान में हल्के बादल छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, कानुपर का छह डिग्री, गोरखपुर का 5.3 डिग्री, इलाहाबाद का 6.4 डिग्री और झांसी का 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath