बेल्जियम में नववर्ष के जश्न में खलल डालने की साजिश, 2 गिरफ्तार

बेल्जियम के संघीय अधिवक्ता के मंगलवार के बयान में अनुसार, रविवार व सोमवार को राजधानी ब्रसेल्स व बेल्जियम के अन्य शहरों में तलाशी ली गई और छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

इनमें से दो को वारंट के साथ गिरफ्तार किया गया और बाकी चार को बाद में रिहा कर दिया गया।

बयान में कहा गया कि छापामारी का उद्देश्य उन आतंकवादी हमलों को बेनकाब करना है, जिनमें ब्रसेल्स में कई जगहों पर नव वर्ष के जश्न के दौरान हमले करने की योजना है।

बयान में कहा गया कि इस आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान कई कंप्यूटर हार्डवेयर, सैन्य यूनिफॉर्म व आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रचार से संबंधित चीजें जब्त की गईं।

मंगलवार सुबह ब्रसेल्स के पुलिस थानों के लिए सतर्कता का स्तर दो से बढ़ाकर तीन कर दिया गया। सुरक्षा निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493