मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस साल अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए कड़ी मेहनत की, जिसके बाद अब वह छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं।

प्रियंका ने सोमवार रात स्वयं ट्वीट कर बताया कि वह छुट्टियों पर हैं। ट्विटर पर लिखा, “छुट्टी पर हूं, जिसकी मुझे बहुत आवश्यकता थी। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है..खुश हूं।”
प्रियंका निर्देशक प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल चार मार्च को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath