एक बुलेट ट्रेन हाइकोऊ से सुबह 9.40 बजे रवाना हुई और 345 किलोमीटर लंबी लूप लाइन के पश्चिमी ट्रेक पर परिचालन शुरू हो गया। यह ट्रेक छह प्रदेशों को जोड़ता है।
हाई-स्पीड ट्रेन लाइन के 308 किलोमीटर लंबे पूर्वी हिस्से पर 2010 के आखिरी में परिचालन शुरू हो गया था। इसने हाइकोऊ को सानया से जोड़ा।
पश्चिमी ट्रेन लाइन का निर्माण सितंबर 2013 में शुरू हुआ और इस पर 27 अरब युआन (4.23 अरब अमेरिकी डॉलर) की लागत आई।
हेनान प्रांत का क्षेत्रफल 35,400 वर्ग किलोमीटर है, यह बेल्जियम से मामूली से ज्यादा है। समुद्रतट प्रेमियों की पसंदीदा जगह हेनान में इस साल 4.7 करोड़ पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath