मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हीरोपंती’ में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता रांझा विक्रम सिंह ने फिल्म ‘दंगल’ का हिस्सा होने की खबरों का खंडन किया है।
रिपोर्ट थी कि विक्रम, आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ में नजर आने वाले हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं, हालांकि मैं आमिर खान के साथ काम करना चाहता था।”
विक्रम ने कहा कि फिल्म का नाम ‘दंगल’ रोचकता से भरा है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर एक पहलवान की भूमिका निभा में हैं। विक्रम हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन के बड़े प्रशंसक हैं। वह खुद भी एक प्रशिक्षित मुक्केबाज हैं। इसलिए उनके अनुसार यह फिल्म उनके लिए पूरी तरह से अनुकूल थी।
विक्रम ने बताया, “मैंने फिल्म के कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा और आमिर दोनों से ही बात की थी लेकिन उन्होंने बताया कि इस फिल्म में मेरे लिए कोई ठोस किरदार नहीं है, जो मेरे करियर में निर्णायक भूमिका निभा सके। इसलिए मैंने उन दोनों की बात मान कर ‘दंगल’ का खयाल अपने दिमाग से निकाल दिया।”
dharmpath.com dharmpath