अमिताभ ने राज कपूर, शशि कपूर के साथ की तस्वीर साझा की

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रसिद्ध अभिनेताओं राज कपूर और शशि कपूर के साथ बीते जमाने की अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की, जो ताशकंद की है।

अमिताभ (73) ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ताशकंद में राज कपूर जी और शशि जी के साथ ‘सारे जहां से अच्छा’ गाते हुए।”

अमिताभ की आगामी फिल्म बिजॉय नाम्बियार निर्देशित ‘वजीर’ है, जिसमें फरहान अख्तर, नील नितिन मुकेश और अदिति राव हैदरी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित फिल्म 8 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493